Edited By Punjab Kesari,Updated: 27 Jul, 2017 06:38 PM
बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया से शादी करने पर सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को जान से मारने की धमकी मिली है।
मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रेस आयशा टाकिया से शादी करने पर सपा नेता अबू आजमी के बेटे फरहान आजमी को जान से मारने की धमकी मिली है। फाेन पर धमकी देने वाले ने फरहान से कहा है कि उन्होंने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए उन्हें जान से मार दिया जाएगा। फरहान द्वारा दी गई लिखित तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
फरहान ने मुंबई पुलिस में दर्ज कराई शिकायत
फरहान ने अपनी शिकायत में लिखा, 'फोन करने वाले ने उन्हें धमकाते हुए कहा कि तुमने एक हिंदू लड़की से शादी की है इसलिए तुम्हें अंजाम भुगतना पड़ेगा।' फोन करने वाले ने यह भी कहा कि वह हिंदू सेना से संबंध रखता है। उनकी फैमिली सेना के निशाने पर है और वे उन्हें मार डालेंगे। फरहान ने ट्विटर पर मुंबई पुलिस में दर्ज शिकायत की कॉपी भी शेयर की है। फरहान ने आगे अपनी जान को खतरा बताते हुए इस पूरे मामले की जांच करवाने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को फोन का कॉल रिकॉर्ड सौंपा है। पुलिस ने फोन रिकॉर्ड के सहारे से मामले की जांच शुरू कर दी है।
फरहान ने 2009 में की थी आयशा टाकिया से शादी
आपको बता दें कि फरहान ने साल 2009 में फिल्म एक्ट्रेस आयशा टाकिया से शादी की थी। शादी से पहले दोनों का कई साल तक अफेयर चला था। फरहान मुस्लिम फैमिली से आते हैं और आयशा के पिता हिंदू हैं। उनकी मां एक एंग्लो इंडियन थीं आयशा और फरहान का 3 साल का एक बेटा भी है।