यूपी में बाढ़ से मरने वालों की संख्या हुई 103, महाराष्ट्र में 10 की मौत

Edited By Punjab Kesari,Updated: 31 Aug, 2017 11:11 AM

103 killed in floods in up 10 killed in maharashtra

उत्तर प्रदेश में बाढ़ का प्रकोप जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है....

नई दिल्ली\लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बाढ़ का प्रकोप जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़कर 103 हो गई है, जबकि बिहार में कई इलाकों में पानी का स्तर कम होने से स्थिति में और सुधार है और अब वहां किसी के मरने की खबर नहीं है। असम एवं पश्चिम बंगाल में सैलाब की स्थिति में काफी सुधार हुआ है और बाढ़ प्रभावित लोगों की संख्या घटी है।
                 PunjabKesari
मूसलाधार बारिश के कारण आई बाढ़ ने मुंबई, पालघर और ठाणे में कम से कम 10 लोगों की जान ले ली है। शहर में अगल-अलग घटनाओं में 9 लोग बह गए जबकि पालघर और ठाणे जिले में 2 लोग डूब गए। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक दीवार गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बिहार में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 514 ही है और पानी कम होने के बाद लोगों ने घरों की ओर लौटना शुरू कर दिया है।
                 PunjabKesari
उत्तर प्रदेश के पूर्वी हिस्से में आई बाढ़ की वजह से 27 लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। यहां नेपाल से निकलने वाली नदियों ने भूमि को जलमग्न कर दिया है। कल तक संकलित की गई रिपोर्ट के हवाले से राहत आयुक्त के दफ्तर ने बताया कि प्रभावित जिलों में स्थापित किए गए राहत शिविरों में करीब 60,000 लोग रह रहे हैं। उसने बताया कि राज्य में बाढ़ के कारण मरने वालों की संख्या 103 हो गई है। राज्य में 24 जिलों के 3,133 गांव जलमग्न हैं।
                 PunjabKesari
राज्य के बाढ़ प्रभावित जिलों के बुरी तरह से प्रभावित इलाकों में सेना के हेलीकॉप्टर, एनडीआरएफ, पीएसी (बाढ़) के कर्मी 24 घंटे राहत एवं बचाव के काम में लगे हुए हैं।  पश्चिम बंगाल अभी बाढ़ से पूरी तरह उबर नहीं पाया है। राज्य के उप हिमालयी हिस्सों में बहुत भारी बारिश हो सकती है। राज्य के उत्तरी और दक्षिणी हिस्से के 11 जिलों में बाढ़ ने 152 लोगों की जान ली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!