सरकार के बजट पर परिवहन निगम की नजर, कर्मचारियों को बकाया राशि मिलने की उम्मीद

Edited By Punjab Kesari,Updated: 11 Jan, 2018 07:04 PM

transport employees expect to get outstanding amount

उत्तराखंड सरकार के बजट पर परिवहन निगम की उम्मीदें टिकी हुई हैं। परिवहन निगम की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इसका एक मुख्य कारण राज्य में 22 जनता की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत लोगों को मुफ्त में यात्री करवाना है। लोगों के साथ-साथ सरकार को भी ऐसा...

देहरादूनः उत्तराखंड सरकार के बजट पर परिवहन निगम की उम्मीदें टिकी हुई हैं। परिवहन निगम की हालत बहुत खराब हो चुकी है। इसका एक मुख्य कारण राज्य में 22 जनता की कल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत लोगों को मुफ्त में यात्री करवाना है। लोगों के साथ-साथ सरकार को भी ऐसा लगता है कि यह मुफ्त सेवा है।

परिवहन निगम को आशा है कि इस बार सरकार बजट में 60 करोड़ रुपए का भुगतान कर देगी। निगम के द्वारा इसके भुगतान की मांग की जा रही है। इसके साथ ही मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने परिवहन निगम को सुझाव दिया है कि भविष्य में कल्याणकारी योजनाओं के लिए निगम को सरकार के राजस्व में से ही भुगतान कर दिया जाएगा।

परिवहन सचिव सैंथिल पांडियन ने कहा कि यह सुझाव बजट में देने से निगम के कर्मचारियों को लाभ मिलेगा। इसके साथ ही कर्मचारियों को महीने का वेतन भी समय पर मिल सकेगा और पैसे का भुगतान भी समय पर सही ढंग से होगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!