2018 से 2022 तक के सालों को संकल्प से सिद्धि के रूप में मनाएंगेः रघुवर दास

Edited By Punjab Kesari,Updated: 28 Dec, 2017 06:42 PM

झारखंड में रघुवर सरकार को 28 दिसंबर को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की।

रांचीः झारखंड में रघुवर सरकार को 28 दिसंबर को तीन साल पूरे हो गए हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। 

रघुवर दास ने कहा कि सरकार ने 95 प्रतिशत नियुक्तियां राज्य में स्थानीय लोगों की करवाई है। इससे राज्य में पलायन को भी रोका जा सकता है। इसके साथ-साथ मधु जैसे उत्पाद राज्य में ही निर्मित किए जा रहें हैं। इससे रोजगार में वृद्धि होगी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि राज्य सरकार का उद्देश्य है कि आने वाले वर्षों में कोई भी बेरोजगार, बिना दवाई के और बिना शिक्षा के नहीं रहेगा। गांव में बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध करवाना सरकार का लक्ष्य है।

रघुवर सरकार 2018 से 2022 तक के वर्षों को संकल्प से सिद्धि तक के रुप में मनाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन सालों में हमें विरासत में कई समस्याएं मिली है। राज्य सरकार द्वारा उन समस्याओं को सुलझाया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास की मजबूत नींव रखी है। उनका कहना है कि भाजपा विपक्ष की विचारधारा को भी साथ लेकर चली है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!