Edited By ,Updated: 24 Jan, 2017 01:44 PM
प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 244 है रामपुर खास। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या...
रामपुर खास विधानसभा संख्या- 244
आंकड़े 16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के अनुसार
प्रतापगढ़ जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा संख्या 244 है रामपुर खास। वर्ष 2012 के आंकड़ों के मुताबिक इस विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 2 लाख 83 हजार 912 है। जिसमें पुरुष मतदाताओँ की संख्या 1 लाख 53 हजार 234 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 30 हजार 675 है। सीट पर अर्से से ही कांग्रेस का कब्जा है। पिछले तीन विधानसभा चुनावों में सीट पर कांग्रेस ने ही जीत दर्ज की है। इस बार भी कांग्रेस की संभावनाएं प्रबल हैं। हालांकि जैसा खबरें हैं, उसके मुताबिक कांग्रेस समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर के भी चुनाव में उतर सकती है। ऐसे में सूरत इस सीट पर कैसी होगी, ये देखना दिलचस्प होगा। फिलहाल सभी पार्टियों ने चुनाव के लिए कमर कस ली है। देखना है सीट किस के पाले में जाती है।
आइए नजर डालते हैं पिछले तीन विधानसभा चुनाव के परिणामों पर-
16वीं विधानसभा चुनाव 2012 के नतीजे
16 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के प्रमोद कुमार ने बीएसपी के हीरामनी पटेल को हराया था। समाजवादी पार्टी के सैयद एहतेशआम अहमद तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि निर्दलीय उम्मीदवार लाल सुनील प्रताप सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
15वीं विधानसभा चुनाव 2007 के नतीजे
15 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के प्रमोद कुमार ने समाजवादी पार्टी के कुंवर विज्ञत सिंह को मात दी थी। तीसरे स्थान पर बीएसपी के उम्मेद सिंह तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि अपना दल के ठाकुर प्रकाश सिंह चौथे स्थान पर रहे थे।
14वीं विधानसभा चुनाव 2002 के नतीजे
14 वीं विधानसभा के चुनावों में कांग्रेस के प्रमोद कुमार ने अपना दल की पुष्पा देवी को शिकस्त दी थी। बीएसपी के बुधीराम तीसरे स्थान पर रहे थे। जबकि बीजेपी के कालिका प्रसाद चौथे स्थान पर रहे थे।
UP Political News की अन्य खबरें पढ़ने के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें