Edited By ,Updated: 19 May, 2016 03:01 PM
उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के जॉर्ज टाऊन क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटेल चौराहा अल्लापुर निवासी श्रीमती इंद्रा सिंह (65) सुबह टहलने गई थी...
इलाहाबाद: उत्तर प्रदेश में इलाहाबाद के जॉर्ज टाऊन क्षेत्र में एक महिला की गला रेतकर हत्या कर दी गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पटेल चौराहा अल्लापुर निवासी श्रीमती इंद्रा सिंह (65) सुबह टहलने गई थी। इस बीच पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनकी गला रेत कर हत्या कर दी। मृतका इंद्रा सिंह घर में अकेली रहती थी। उनके पति पुलिस उपाधीक्षक थे। उसकी मृत्यु कुछ समय पहले हुई थी। उनकी कोई संतान नही थी। आशंका जताई जा रही है कि सम्पत्ति को लेकर इंद्रा सिंह की हत्या की गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।