Edited By Nitika,Updated: 08 Mar, 2019 06:26 PM
उत्तराखंड में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक ने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
रुड़कीः उत्तराखंड में किशोरी के साथ दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इतना ही नहीं युवक ने दुष्कर्म की अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया।
जानकारी के अनुसार, घटना रुड़की जिले की है, जहां पर गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव निवासी किशोरी को एक युवक ने अपने जाल में फंसा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं युवक ने किशोरी से दुष्कर्म कर मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद किशोरी के द्वारा विरोध करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।
वहीं पीड़िता ने घटना की सूचना परिजनों की दी। परिजनों ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। बता दें कि पुलिस ने घटना के आरोपी 2 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।