उत्तरकाशीः मलबा गिरने से सवा घंटे तक बंद रहा यमुनोत्री हाईवे, दोनों तरफ लगी वाहनों की लंबी कतारें

Edited By Nitika,Updated: 19 Apr, 2019 02:27 PM

yamunotri highway remained closed due to the debris fall

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय शेष रह गया है। इसी के चलते प्रशासन के द्वारा ताबड़तोड़ तैयारियां की जा रही हैं। वहीं सड़क पर मलबा आने के कारण लगभग सवा घंटे तक यमुनोत्री हाईवे पर बंद रहा, जिसे प्रशासन के द्वारा फिर से सुचारु कर...

उत्तरकाशीः उत्तराखंड में चारधाम यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय शेष रह गया है। इसी के चलते प्रशासन के द्वारा ताबड़तोड़ तैयारियां की जा रही हैं। वहीं सड़क पर मलबा आने के कारण लगभग सवा घंटे तक यमुनोत्री हाईवे पर बंद रहा, जिसे प्रशासन के द्वारा फिर से सुचारु कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, यमुनोत्री हाईवे पर शुक्रवार सुबह छटागाधार में पहाड़ी से सड़क पर मलबा आ गया। इसके कारण यमुनोत्री हाईवे बंद हो गया और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। प्रशासन के द्वारा कड़ी मशक्कत कर सवा घंटे के बाद यमुनोत्री हाईवे को सुचारू कर दिया गया। वहीं चमोली बाजार के पास बद्रीनाथ हाईवे पर चट्टान तोड़ने का कार्य चल रहा है, जिस कारण से हाईवे संकुचित हो गया है। इसी के चलते हाईवे पर घंटों जाम लगा रहता है।

बता दें कि पुलिस प्रशासन की ओर से छोटे वाहनों की आवाजाही चमोली-कोठियालसैंण-नंदप्रयाग मोटर मार्ग से करवाई जा रही है, जबकि बड़े वाहनों की आवाजाही बद्रीनाथ हाईवे से ही एक-एक घंटे के बाद करवाई जा रही है। इसके साथ ही चमोली की जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग बुनियादी ढांचा विकास) को 30 अप्रैल तक हिल कटिंग कार्य खत्म करने के निर्देश दिए।

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!