Edited By Nitika,Updated: 17 Feb, 2019 12:20 PM
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के राजोरी में एक बम ब्लास्ट में शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर में मेजर के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जा रही है।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के मेजर चित्रेश सिंह बिष्ट ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के राजोरी में एक बम ब्लास्ट में शहीद हो गए। जम्मू-कश्मीर में मेजर के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जा रही है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि वह शहीद हुए मेजर चित्रेश के सर्वोच्च बलिदान को कोटि-कोटि नमन करते हैं। इसके साथ ही उनके परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त करते हैं। सीएम ने कहा कि वह भरोसा दिलाते हैं कि सारा देश मुश्किल समय में उनके साथ खड़ा है।
बता दें कि जम्मू कश्मीर के राजोरी के नौशेरा सेक्टर में एलओसी के पार आतंकवादियों द्वारा लगाए गए एक आईईडी को डिफ्यूज करते हुए शनिवार को मेजर ने अपनी जान गंवा दी।