महिला पर्वतारोही दल ने 5,150 मीटर ऊंचे सेला दर्रे का किया आरोहण

Edited By Nitika,Updated: 30 Sep, 2021 03:20 PM

women mountaineering team climbed 5 150 meters high

एक महिला पर्वतारोही दल ने पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी में 5,150 मीटर ऊंचे सेला दर्रे को फतह कर लिया है। एवरेस्ट पर आरोहण कर चुकी शीतल की अगुवाई वाला यह महिला अभियान दल सेला दर्रे पर 25 सितंबर को पहुंचा।

 

पिथौरागढ़ः एक महिला पर्वतारोही दल ने पिथौरागढ़ जिले की दारमा घाटी में 5,150 मीटर ऊंचे सेला दर्रे को फतह कर लिया है। एवरेस्ट पर आरोहण कर चुकी शीतल की अगुवाई वाला यह महिला अभियान दल सेला दर्रे पर 25 सितंबर को पहुंचा।

पिथौरागढ़ स्थित गैर सरकारी संगठन 'क्लाइंबिंग बीयोंड द समिट' द्वारा प्रायोजित इस अभियान दल को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 8 सितंबर को नैनीताल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया था।

संगठन के संस्थापक और प्रसिद्ध पर्वतारोही योगेश गरबियाल ने बताया कि अभियान दल को आधार शिविर से दर्रे तक पहुंचने में 5 घंटे लगे। बर्फ से ढके दर्रे के शिखर पर तिरंगा फहराने वाला यह पहला अभियान दल है। उन्होंने बताया कि 1962 भारत-चीन युद्ध से पहले इस दर्रे का इस्तेमाल तिब्बती व्यापारियों द्वारा तिब्बत से दारमा घाटी जाने के लिए व्यापारिक मार्ग के रूप में किया जाता था।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!