मौसम विभाग की चेतावनी- राज्य के पहाड़ी जिलों में अगले 24 घंटों में हो सकता है हिमस्खलन

Edited By Nitika,Updated: 13 Jan, 2019 01:26 PM

weather department alert for avalanche

उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के द्वारा अगले 24 घंटों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ दिखाई दे रहा है। बारिश और बर्फबारी के कारण राज्य में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसके साथ ही मौसम विभाग के द्वारा अगले 24 घंटों में हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों बारिश हो सकती है। इसके साथ ही राज्य के 4 पहाड़ी जिलों में अगले 24 घंटों में भारी बारिश और हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है। वहीं केदारनाथ धाम में शनिवार को सारा दिन रुक-रुककर बर्फबारी होती रही। इससे धाम में आधा फीट तक नई बर्फ जम गई है। इसके साथ ही धाम के तापमान में भारी गिरावट आई है। 

बता दें कि धाम का अधिकत्तम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही बद्रीनाथ और हेमकुंड साहिब में भी शनिवार को भारी बर्फबारी हुई। 

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!