राष्ट्रपति चुनाव: उत्तराखंड विधानसभा में वोटिंग जारी, पुष्कर सिंह धामी ने किया मतदान

Edited By Nitika,Updated: 18 Jul, 2022 03:34 PM

voting continues in uttarakhand assembly

उत्तराखंड विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल और रेखा आर्य सबसे पहले मतदान करने वालों...

 

देहरादूनः उत्तराखंड विधानसभा परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार को सुबह राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आरंभ हुआ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी, मंत्री सुबोध उनियाल, प्रेमचंद अग्रवाल और रेखा आर्य सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल हैं। नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक यशपाल आर्य तथा अनुपमा रावत भी मतदान का समय शुरू होते ही विधानसभा पहुंचे और मताधिकार का प्रयोग किया।
PunjabKesari
वहीं मतदान के बाद धामी ने ट्वीट किया, ‘‘आज विधानसभा में, राष्ट्रपति चुनाव-2022 में राष्ट्र के लिए एक कुशल, अनुभवी एवं कर्मठ नेतृत्व सुनिश्चित करने हेतु अपने मताधिकार का प्रयोग किया।'' राष्ट्रपति पद के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू का सीधा मुकाबला पूर्व केंद्रीय मंत्री और विपक्ष के संयुक्त प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से हो रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि उत्तराखंड में राजग प्रत्याशी को सत्ताधारी भाजपा के अलावा चार अन्य विधायकों ने भी समर्थन देने की घोषणा की है, जिनमें 2 निर्दलीयों के अलावा बहुजन समाज पार्टी के भी दो विधायक शामिल हैं। सत्तर सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बहुजन समाज पार्टी के दो विधायकों के अलावा दो निर्दलीय विधायक हैं। इसके अलावा, प्रदेश में लोकसभा की पांच और राज्यसभा की तीन सीटें हैं और सभी भाजपा के पास हैं।
PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!