Edited By Nitika,Updated: 14 Aug, 2022 11:32 AM
'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
देहरादूनः 'आजादी का अमृत महोत्सव' के उपलक्ष्य में देहरादून पुलिस द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
एसएसपी दिलीप सिंह कुंवर ने कहा, "आज आजादी का अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में हम एक मोटरसाइकिल रैली निकाल रहे हैं। भारत सरकार के हर घर तिरंगा कार्यक्रम का हम प्रचार प्रसार कर रहे हैं।"
बता दें कि देश अपनी आजादी की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। देश को आजाद कराने के लिए हजारों वीर सपूतों को अपना जीवन खपाना पड़ा। इन्हीं सेनानियों की कुर्बानी को याद करने के लिए 'आजादी का अमृत महोत्सव' मनाया जा रहा है।