Edited By Nitika,Updated: 18 Jan, 2019 09:41 AM
उत्तराखंड में राज्य सरकार ने आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) संवर्ग के 6 और पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) संवर्ग के 5 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
देहरादूनः उत्तराखंड में राज्य सरकार ने आईएएस (भारतीय प्रशासनिक सेवा) संवर्ग के 6 और पीसीएस (प्रांतीय सिविल सेवा) संवर्ग के 5 अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं।
कार्मिक और सतर्कता अनुभाग के अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आईएएस भूपाल कुमार मनराल से निदेशक शहरी विकास का पद वापस लेकर उनके स्थान पर चंद्रेश कुमार को यह दायित्व दिया गया है। इसके साथ ही आनन्द स्वरूप को अपर सचिव कार्मिक का अतिरिक्त पदभार सौंपा गया है जबकि सिटी मजिस्ट्रेट देहरादून के पद से मयूर गोयल का ऊधमसिंह नगर मुख्य विकास अधिकारी के रूप में किया गया स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें अब अल्मोड़ा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। अभी तक अल्मोड़ा में मुख्य विकास अधिकारी पद पर तैनात मयूर दीक्षित को ऊधमसिंह नगर इसी पद पर तैनात किया गया है।
वहीं संयुक्त मजिस्ट्रेट नैनीताल के पद पर तैनात अभिषेक रोहिल्ला को देहरादून का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अतिरिक्त राज्य के 5 पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में भी फेरबदल किया गया है।