Edited By Nitika,Updated: 16 Sep, 2018 06:20 PM
अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार को राजधानी देहरादून में परिषद के एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर अवहेलना की। अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के...
देहरादूनः अन्तरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. प्रवीण भाई तोगड़िया रविवार को राजधानी देहरादून में परिषद के एक कार्यक्रम में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों की जमकर अवहेलना की।
जानकारी के अनुसार, प्रवीण भाई तोगड़िया ने मोदी सरकार की नीतियों को हिंदू विरोधी बताकर अयोध्या चलो अभियान की शुरुआत की। इसके साथ ही तोगड़िया ने बताया कि 21 अक्टूबर को लखनऊ से अयोध्या तक कूच किया जाएगा। इस अभियान में देशभर से राम मंदिर के समर्थन पहुंचेंगे। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा पहले राम मंदिर बनाने की बात कहती थी लेकिन अब कोर्ट के आदेश का इंतजार कर रही है। इसके साथ ही तोगड़िया ने कहा कि अगर कोर्ट ने ही मंदिर बनाना था कि सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक रथ यात्रा पहले किस लिए निकाली गई।
वहीं तोगड़िया ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि जिसको राम का वकील बनाया वह तीन तलाक मामले में किसी दूसरे का वकील बन गया। उन्होंने कहा कि भाजपा को राम की याद तभी आती है, जब वह कठिन परिस्थितियों में होते हैं। उन्होंने कार्यक्रम में शामिल सैकड़ों लोगों से अभियान में शामिल होने का अनुरोध किया।