Edited By Nitika,Updated: 20 Nov, 2018 06:02 PM
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मतगणना की प्रक्रिया जारी है। मतगणना की प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही तीसरे चरण की मतगणना जारी है।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मतगणना की प्रक्रिया जारी है। मतगणना की प्रक्रिया 2 चरणों में पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही तीसरे चरण की मतगणना जारी है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून में जहां कांग्रेस ने पार्षद पद पर अपनी जीत दर्ज कर ली है, वहीं मेयर के लिए भाजपा प्रत्याशी सुनील उनियाल गामा लगभग 13 वोटों से आगे चल रहे हैं। इस पर कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार ने कहा कि कांग्रेस नगर निकाय चुनाव भारी मतों से जीतेगी।
वहीं भाजपा के सह मीडिया प्रभारी संजीव वर्मा ने कहा कि भाजपा इस बार भी नगर निकाय चुनाव में जीतेगी। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता ने हमें हमेशा मौका दिया है और इस बार भी मौका देगी।