कांग्रेस का आरोप, कहा- राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार कर रही बड़ा घोटाला

Edited By Nitika,Updated: 31 Aug, 2018 12:14 PM

the big scam of the central government over rafael deal

कांग्रेस राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राफेल डील में बड़ा घोटाला कर रही है।

देहरादूनः कांग्रेस राफेल डील को लेकर केंद्र सरकार को संसद से लेकर सड़क तक घेर रही है। कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार राफेल डील में बड़ा घोटाला कर रही है। 

कांग्रेस ने सरकार पर लगाए कई आरोप 
जानकारी के अनुसार, कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता मनीष तिवारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राफेल डील की शुरुआत यूपीए सरकार के समय में हुई थी। इसके बाद 2008 से लेकर 2012 तक पूरी प्रक्रिया चली और राफेल डील बनाने वाली कंपनी को शार्ट लिस्ट किया गया। इसी के चलते 108 जहाज हिंदुस्तान एयरोनॉटिकल को बनाने थे लेकिन 2014 में बनी मोदी सरकार ने सारी प्रक्रिया को रद्द कर दिया। 

देश को करोड़ों के राजस्व का हुआ नुकसानः कांग्रेस 
मोदी सरकार ने 2015 में फ्रांस जाकर नई डील की। इस नई डील में तय किया गया कि अब 126 जहाज के स्थान पर केवल 36 जहाजों को ही खरीदा जाएगा। इसके साथ ही यूपीए के समय में एक जहाज की कीमत 526 करोड़ थी लेकिन एनडीए में जहाज की कीमत बढ़कर 1690 करोड़ हो गई। वहीं कांग्रेस ने आरोप लगाते हुए कहा कि इस डील से देश को 41 करोड़ रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। कांग्रेस का कहना है कि अगर केंद्र सरकार ने इस मामले में घोटाला नहीं किया तो वह अब घबरा क्योंं रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!