देहरादून में सफाई कर्मचारियों की आठवें दिन भी हड़ताल जारी, शहर में लगे कूड़े के ढेर

Edited By Nitika,Updated: 15 May, 2018 01:23 PM

strike continues on the eighth day of cleaning workers in dehradun

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। इसी के चलते देहरादून के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगते जा रहे हैं। लोगों का मुख्य मार्गों से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आठवें दिन भी हड़ताल जारी रही। इसी के चलते देहरादून के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में कूड़े के ढेर लगते जा रहे हैं। लोगों का मुख्य मार्गों से आना-जाना भी मुश्किल हो गया है। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, सफाई कर्मचारी पिछले कुछ दिनों से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे है। हड़ताल के दौरान कई बार बातचीत करने के बाद भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है। हड़ताल के कारण कूड़े के अंबार इतने अधिक लग गए है कि आम जनता को इससे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के द्वारा इस समस्या का समाधान नहीं निकाला जा रहा है। 

मदन कौशिक ने कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने का किया आग्रह 
इस हड़ताल पर शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का कहना है कि सरकार लगातार बातचीत के लिए तैयार है लेकिन कर्मचारी बातचीत करने को तैयार ही नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बातचीत ही नहीं होगी तो इसका समाधान निकालना मुश्किल हो जाएगा। मदन कौशिक ने कहा कि शहर के जो हालात बन गए हैं, वह ठीक नहीं है। इसके साथ-साथ वह हड़ताली कर्मचारियों से हड़ताल खत्म करने का भी आग्रह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर जरूर पड़ी तो सरकार अन्य विकल्पों पर भी विचार कर सकती है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!