Edited By Nitika,Updated: 05 Jul, 2022 02:19 PM
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में लागू करने के लिए हमने जनता के सामने आम चुनाव से पहले संकल्प रखा था। इस पर बनाई गई कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है।
देहरादून/दिल्लीः मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि समान नागरिक संहिता उत्तराखंड में लागू करने के लिए हमने जनता के सामने आम चुनाव से पहले संकल्प रखा था। इस पर बनाई गई कमेटी ने काम करना शुरू कर दिया है।
पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कमेटी की पहली बैठक हो गई है। अन्य बैठक भी होंगी। जनसुझाव लिए जाएंगे। उसके बाद ड्राफ्ट बनाकर सरकार इसे लागू करेगी। उन्होंने कहा कि हमनें 6 महीने का समय रखा है।