BJP नेता भट्ट ने कहा- केवल कार्यकर्ताओं के लिए तिरंगा नहीं लगाने वाले मकानों के तस्वीर की मांग

Edited By Nitika,Updated: 12 Aug, 2022 04:43 PM

statement of mahendra bhatt

भाजपा की उत्तराखंड इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है।

 

देहरादूनः भाजपा की उत्तराखंड इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने वाले मकानों के तस्वीरों की उनकी मांग आम जनता के लिए नहीं बल्कि केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए है।

ऐसी मांग कर विपक्षी दलों के निशाने पर आए भट्ट ने कहा कि देश के लिए सच्ची भावना रखने वाला कोई भी व्यक्ति आजादी के 75 साल का जश्न मनाने के लिए अपने घर पर तिरंगा फहराने से नहीं हिचकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी केवल पार्टी कार्यकर्ताओं के संदर्भ में थी। हालांकि, उन्होंने कहा, ‘‘मेरा यह दृढ विश्वास है कि जो भी व्यक्ति इस देश के लिए महसूस करता है, अपने घर पर तिरंगा लगाने से नहीं हिचकेगा।''

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि तिरंगे के सम्मान के लिए हमारे स्वतंत्रता सेनानी फांसी के फंदे पर चढ गए। उन्होंने कहा, ‘‘मैं चाहता हूं कि प्रधानमंत्री के ‘आजादी का अमृत महोत्सव ' को मनाने के आह्वान पर देश भर में हर घर पर तिरंगा फहराया जाए।'' हाल में नैनीताल जिले के हल्द्वानी में दिए अपने बयान को फिर दोहराते हुए भट्ट ने कहा कि देश उन पर विश्वास नहीं करेगा जो इस मौके पर अपने घरों पर तिरंगा नहीं फहराएंगे।

गौरतलब है कि हल्द्वानी में एक कार्यक्रम में भट्ट ने कहा था, ‘‘जिस घर में तिरंगा नहीं लगेगा, हम उसे कभी विश्वास की नजर से नहीं देख पाएंगे। मुझे उस घर का फोटो चाहिए, जिस घर पर तिरंगा न लगा हो।''
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!