PM मोदी के जन्मदिन पर बद्रीनाथ केदारनाथ में हुई विशेष पूजा, CM धामी ने किया प्रतिभाग

Edited By Nitika,Updated: 17 Sep, 2021 03:35 PM

special worship at badrinath kedarnath on modi birthdayc

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ में शुक्रवार को विशेष पूजा अर्चना की गई। केदारनाथ और गंगोत्री धाम की पूजा में स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

 

देहरादूनः प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने के लिए बद्रीनाथ, केदारनाथ में शुक्रवार को विशेष पूजा-अर्चना की गई। केदारनाथ और गंगोत्री धाम की पूजा में स्वयं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल प्रतिभाग किया।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उत्तराखंड में सुबह से ही हर तरफ उत्सव सरीखा माहौल रहा। भाजपा ने प्रत्येक गांव, नगर में स्वच्छता और सेवा अभियान चलाए। इसमें केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और अजय भट्ट स्वयं शामिल हुए। जबकि मुख्यमंत्री धामी ने पौधारोपण किया। धामी ने प्रधानमंत्री के जन्म दिवस के अवसर पर अपने सरकारी आवास में पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में प्रगति कर रहा है। उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति एवं नेतृत्व में भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का सपना भी साकार हो रहा है। उनकी कार्यशैली की वजह से भारत को वैश्विक स्तर पर एक अलग पहचान मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के प्रति प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। उनके मार्गदर्शन में श्री केदारनाथ का पुनर्निर्माण कर उसे विश्वस्तरीय धार्मिक स्थल बनाने का उनका सपना साकार हो रहा है। बद्रीनाथ पुनर्निर्माण योजनाओं पर भी कार्य गतिमान है। उन्होंने कहा कि मोदी के मार्गदर्शन और केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखंड में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, मेयर सुनील उनियाल गामा एवं विधायक खजान दास ने भी पौधारोपण किया। इसके बाद, मुख्यमंत्री ने केदारनाथ एवं गंगोत्री में आयोजित पूजा-अर्चना में वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया। साथ ही, प्रधानमंत्री मोदी के दीर्घ जीवन की ईश्वर से कामना की।

भाजपा द्वारा आयोजित सेवा अभियान के अन्तर्गत, मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी के साथ वाटिका पार्क, गोविंदगढ़ सेवा बस्ती देहरादून में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। केंद्रीय मंत्री जोशी और रक्षा राज्यमंत्री भट्ट के साथ धामी इसके बाद कोरोनेशन अस्पताल गए, जहां उन्होंने मरीजों को फल वितरण किया और उनका हालचाल जाना। उसके उपरांत सभी ने गांधी शताब्दी अस्पताल में कोविड टीकाकरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
 

Related Story

Trending Topics

India

397/4

50.0

New Zealand

327/10

48.5

India win by 70 runs

RR 7.94
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!