Edited By Deepika Rajput,Updated: 08 Dec, 2018 11:23 AM
खूबसूरत पर्वतीय स्थल मुनस्यारी में गुरुवार शाम बर्फबारी होने से पूरे क्षेत्र में ठंड का स्तर बढ़ गया है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -1 और अधिकतम 8 डिग्री पहुंच चुका है। औली, बद्रीनाथ समेत चारों धामों में भी बर्फबारी हुई है।
पिथौरागढ़ः खूबसूरत पर्वतीय स्थल मुनस्यारी में गुरुवार शाम बर्फबारी होने से पूरे क्षेत्र में ठंड का स्तर बढ़ गया है। मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान -1 और अधिकतम 8 डिग्री पहुंच चुका है। औली, बद्रीनाथ समेत चारों धामों में भी बर्फबारी हुई है।
शुक्रवार सुबह खलिया टॉप, कालामुनि और बेटुलीधार बर्फ से ढके हुए थे। वहीं इस बर्फबारी का पर्यटक खूब आनंद उठा रहे हैं। पर्यटक सुबह ही बर्फबारी के नजारे को कैमरे में कैद करने निकल पड़े। पर्यटकों का कहना था कि बर्फबारी होने से उनके आने का मकसद सफल हो गया।