सतपाल महाराज ने अधिकारियों के साथ की बैठक, बाढ़ सुरक्षा के कार्यों की ली जानकारी

Edited By Nitika,Updated: 30 May, 2018 06:08 PM

उत्तराखंड के पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ सुरक्षा के कार्यों और तैयारियों के संबंध में जानकारी ली।

देहरादूनः उत्तराखंड के पर्यटन और बाढ़ नियंत्रण मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सिंचाई विभाग के अधिकारियों से बाढ़ सुरक्षा के कार्यों और तैयारियों के संबंध में जानकारी ली। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, बैठक में सतपाल महाराज ने 15 जून से लेकर 15 अक्टूबर तक मानसून अवधि होने के कारण राज्य के सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण से संबंधित आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए। इसके साथ-साथ उन्होंने कहा कि जान-माल के खतरे की आशंका वाले स्थानों को चिन्हित कर लिया जाए और इसका उपाय कर लिया जाए। इसके साथ ही सभी जिलों में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया जाए और कक्ष में फोन और फैक्स की व्यवस्था की जाए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित रखा जाए। 

बैठक में बाढ़ नियंत्रण मंत्री ने कहा कि बाढ़ सुरक्षा कार्य बांधों और बैराजों पर निगरानी के लिए खंडीय स्तर पर टीमों का गठन कर लिया जाए ताकि मानसून से पहले और मानसून के समय इस संरचना का उचित संचालन हो सके। इसके साथ ही बाढ़ सुरक्षा उपायों में अभिनव प्रयोग पर बल दिया गया। बैठक में सतपाल महाराज के द्वारा 40 मेगावाट सोलर पावर प्रोजेक्ट की स्वीकृत शीघ्र प्राप्त कर कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त उन्होंने सौंग बांध पेयजल परियोजना का कार्य शीघ्र आरम्भ करने के निर्देश दिए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!