Edited By Nitika,Updated: 12 Sep, 2018 12:54 PM
उत्तराखंड की रेस्क्यू टीम ने केरल बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू कर बचाने के बाद वापस लौट आए है। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।
ऋषिकेशः उत्तराखंड की रेस्क्यू टीम ने केरल बाढ़ पीड़ितों को रेस्क्यू कर बचाने के बाद वापस लौट आए है। इस दौरान उनका जोरदार स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश जिले से केरल में बाढ़ पीड़ितों को बचाने के लिए रेस्क्यू करने गई। 26 सदस्यीय एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राहत और बचाव टीम रेस्क्यू कर वापस लौट आई है। रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक संपन्न करने पर टीम का जोरदार स्वागत किया गया। रेस्क्यू टीम के सदस्यों ने बताया कि केरल में बाढ़ के बाद बने हालात और भाषा की भिन्नता के कारण उनको काफी कठिन परिस्थितियों का सामना करना पड़ा। इसके बावजूद भी उनके द्वारा 400 से अधिक लोगों को रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया।
बता दें कि केरल में भीषण बाढ़ की तबाही के बाद सरकार की तरफ से आग्रह करने पर राज्य से इस टीम को रवाना किया गया था।