Edited By Nitika,Updated: 10 Jun, 2018 02:00 PM
उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार से भारी बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई है। यह बरसात अभी तक भी कई राज्यों में जारी है। इससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है।
देहरादूनः उत्तराखंड के कई इलाकों में शनिवार से भारी बारिश हो रही है। इससे तापमान में भी गिरावट आ गई है। यह बरसात अभी तक भी कई राज्यों में जारी है। इससे लोगों को आने जाने में भी परेशानी हो रही है।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने कहा है कि यह बारिश सोमवार तक जारी रहेगी। इसके साथ-साथ आसमान में घने बादल भी छाए रहने की संभावना है। रविवार को भी चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और टिहरी आदि कई जिलों में बारिश हो रही है। इससे सड़कों पर पानी भर गया है। इसके कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
मौसम विभाग ने बताया कि यह बारिश प्री-मानसून की बरसात है। इसके साथ ही 15 से लेकर 20 जून तक भी प्री-मानसून बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार 22 जून तक राज्य में मानसून पहुंच सकता है। मानसून से पहले ही सड़कों पर पानी भरना प्रशासन की लापरवाही दर्शाता है।