Edited By Nitika,Updated: 15 Mar, 2019 10:39 AM
लोकसभा चुनावों के चलते कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में जोश भरने देवभूमि आ रहे हैं। इस दौरान वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।
देहरादूनः लोकसभा चुनावों के चलते कल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी कार्यकर्ताओं में जोश भरने देवभूमि आ रहे हैं। इस दौरान वह चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही राहुल गांधी जम्मू कश्मीर में शहीद हुए जवानों के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सूर्यकांत धस्माना ने जानकारी देते हुए बताया कि राहुल गांधी राजधानी देहरादून स्थित परेड ग्राउंड में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जम्मू कश्मीर में शहीद हुए मेजर चित्रेश बिष्ट और मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल के घर जाएंगे और उनके परिवारों से मुलाकात कर दुख प्रकट करेंगे।
बता दें कि मेजर चित्रेश बिष्ट जम्मू-कश्मीर में राजौरी के नौशेरा सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक बारूदी सुरंग को नष्ट करते समय शहीद हो गए थे जबकि मेजर ढौंडियाल पुलवामा में आतंकवादियों से मुठभेड में शहीद हुए थे।