कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने के बाद बोले प्रीतम सिंह- यह लोकतंत्र की जीत

Edited By Nitika,Updated: 20 May, 2018 02:38 PM

pritam singh says after bjp fall in karnataka

कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने के बाद उत्तराखंड के भिन्न-भिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा जश्न मनाया गया। कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया।

देहरादूनः कर्नाटक में भाजपा की सरकार गिरने के बाद उत्तराखंड के भिन्न-भिन्न जिलों में कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं के द्वारा जश्न मनाया गया। कर्नाटक में मुख्यमंत्री येदियुरप्पा के इस्तीफे के बाद कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट का धन्यवाद किया। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, कर्नाटक में विधानसभा में लोकतंत्र की जीत पर राज्य में जश्न देखने को मिला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इसे लोकतंत्र और सच्चाई की जीत कहा है। प्रीतम सिंह सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्त्ता ढोल नगाड़ों की ताल पर जमकर थिरके। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में सभी कार्यकर्त्ताओं ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में एक-दूसरे का मुंह मीठा कर और आतिशबाजी चलाकर जीत की खुशी को मनाया। 
PunjabKesari
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कर्नाटक विधानसभा के सदन में कांग्रेस जीडीएस गठबंधन की  जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता में आई है, तब से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह मिलकर सभी प्रकार के हथकंडे अपनाकर राज्यों में कब्जा करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत हुई है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!