Edited By Nitika,Updated: 05 Jun, 2018 04:43 PM
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को लेकर राजनीति शुरू हो गई है।
जानकारी के अनुसार, रायपुर में बना अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम कांग्रेस सरकार के द्वारा बनाया गया था लेकिन इसे भाजपा सरकार ने एक निजी कंपनी को 30 सालों के लिए ठेके पर दे दिया है। इसको लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने सवाल उठाए है। प्रीतम सिंह का कहना है कि भाजपा सरकार को सोच समझ कर कदम उठाना चाहिए था। उन्होंने कहा कि पहले सरकार को 5 साल के लिए निजी कंपनी को ठेका देना चाहिए था। इसके पश्चात देखकर ही उसके ठेके की समयसीमा को आगे बढाना चाहिए था।
वहीं प्रीतम सिंह के बयान पर भाजपा के मीडिया प्रभारी देवेंद्र भसीन ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा अगर राज्य में कुछ भी अच्छा करती है तो वह कांग्रेस को हजम नहीं होता। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि देहरादून का अन्तरराष्ट्रीय स्टेडियम पूरी देश में अपना नाम कमा रहा है, यह राज्य के लिए बहुत गर्व की बात है।