देहरादूनः प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए पीयूष गोयल, केंद्र सरकार की गिनवाई उपलब्धियां

Edited By Nitika,Updated: 10 Apr, 2019 10:55 AM

piyush goyal joined the enlightened conference

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनवाई।

देहरादूनः केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार की 5 साल की उपलब्धियां गिनवाई।

जानकारी के अनुसार, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पिछले 5 साल के दौरान देश की अर्थव्यवस्था में बढ़ोत्तरी हुई है। इसके साथ ही जनता के समक्ष केंद्र सरकार की उपलब्धियों को रखा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने 5 साल में जो कार्यक्रम शुरू किया उससे आम लोगों को लाभ हुआ। उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को जनता के लिए ऐतिहासिक बताया। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यकाल में देश ने ऊंचाइयों को छुआ है। इसके साथ ही सरकार ने 22 करोड़ लोगों की जीवनशैली में बदलाव लाने का काम किया है।

वहीं पीयूष गोयल ने कहा कि केंद्र सरकार आम जनता, गरीब और निर्बल वर्ग तक पहुंचने की कोशिश में सफल रही है। इसके साथ ही देश में तेजी से विकास हुआ है। उत्तराखंड और देश के भविष्य के लिए कैसा रोडमैप हो, इसके लिए दिल्ली में पीएम मोदी और उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सिंह रावत काम कर रहे हैं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!