भूस्खलन के चलते रईस होटल क्षेत्र के लोगों ने की विस्थापन की मांग, समर्थन में उतरे विधायक

Edited By Nitika,Updated: 12 Sep, 2018 03:23 PM

people of the hotel area demand displacement

उत्तराखंड में नैनीताल जिले का रईस होटल क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से अति संवेदनशील माना जाता है। इसी के चलते भूस्खलन होने के बावजूद भी उस क्षेत्र में दर्जनों परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। उस क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने निरीक्षण किया और लोगों से...

नैनीतालः उत्तराखंड में नैनीताल जिले का रईस होटल क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से अति संवेदनशील माना जाता है। इसी के चलते भूस्खलन होने के बावजूद भी उस क्षेत्र में दर्जनों परिवार अवैध रूप से रह रहे हैं। उस क्षेत्र में पुलिस और प्रशासन ने निरीक्षण किया और लोगों से घरों को खाली करने की अपील की। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, पहाड़ों पर बारिश हल्की होने के बाद भूस्खलन का दौर शुरू हो गया है। भूस्खलन के कारण अति संवेदनशील माने जाने वाले रईस होटल क्षेत्र में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक कर बलिया नाले में गिर गया। इस क्षेत्र को प्रशासन के द्वारा खाली करने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद भी कई परिवार अभी भी उन क्षेत्रों में रह रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार उस क्षेत्र में भूस्खलन को देखकर पुलिस और प्रशासन ने घरों को खाली करवाकर किराए के मकान में रहने की अपील की। 
PunjabKesari
वहीं जिलाधिकारी ने कहा कि इस लोगों के घरों का किराया सरकार के द्वारा दिया जाएगा। इस पर स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए और धरने पर बैठ गए। लोगों ने सरकार से विस्थापन की मांग की। इस बात को सुनकर विधायक ने भी नाराजगी व्यक्त की। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!