देहरादून के विधानसभा में 18 से 24 सितंबर तक होगा मानसून सत्र का आयोजन

Edited By Nitika,Updated: 11 Sep, 2018 05:27 PM

उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर को आहूत होने जा रहा है। इसी के चलते सरकार के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा का मानसून सत्र 18 सितंबर को आहूत होने जा रहा है। इसी के चलते सरकार के स्तर पर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकी हैं। 
PunjabKesari
जानकारी के अनुसार, इस बार का मानसून सत्र देहरादून की विधानसभा में आयोजित किया जाएगा। 18 सितंबर से 24 सितंबर तक एक सप्ताह चलने वाले इस सत्र में अब तक विधायकों के कुल 1000 प्रश्न आ चुके हैं। इसके साथ ही सत्र के दौरान विधायी कार्य होंगे जबकि 24 सितंबर को सरकारी कार्य किए जाएंगे। बता दें कि मानसून सत्र के दौरान मलिन बस्तियों सहित सेवनिवृत कर्मचारियों से जुड़े अध्यादेशों को लाया जाएगा। वहीं कार्यमंत्रणा समिति में आने के बाद कुछ विधेयक भी सदन में आ सकते हैं।

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में लोकसभा चुनावों की रणनीति पर हुई चर्चा 
वहीं मुख्यमंत्री ने भाजपा की राष्टीय कार्यकारिणी की बैठक से लौटने के बाद बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक में 2019 के लोकसभा चुनावों की रणनीति पर भी चर्चा हुई। सीएम ने कहा कि पार्टी ने जो रणनीति 2019 के लोकसभा चुनावों के लिए बनाई है। इसके चलते 2019 में पूर्ण बहुमत के साथ पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी।   
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!