Edited By Nitika,Updated: 04 Jun, 2020 02:32 PM
दिल्ली से लापता हुआ एनएसजी के कमांडो को पिछले कई दिनों से ढूंढा जा रहा था। वह कमांडो ऐसी जगह से मिला, जिसका अंदाजा कभी किसी ने नहीं लगाया था। वह अपने ही गांव के पास स्थित एक गुफा में रह रहा था। इसका पता तब चला जब गांव में घास काटने गई महिलाओं ने उसे...
गढ़वालः दिल्ली से लापता हुआ एनएसजी के कमांडो को पिछले कई दिनों से ढूंढा जा रहा था। वह कमांडो ऐसी जगह से मिला, जिसका अंदाजा कभी किसी ने नहीं लगाया था। वह अपने ही गांव के पास स्थित एक गुफा में रह रहा था। इसका पता तब चला जब गांव में घास काटने गई महिलाओं ने उसे देखा।
जानकारी के अनुसार, पौड़ी जिले के विकासखंड पाबौ के ओडागांव का रहने वाला 27 वर्षीय एनएसजी का कमांडो पिछले कई दिनों से लापता था। कमांडो के लापता होने की सूचना एनएसजी ने उनके परिजनों को भी दे दी थी। एनएसजी के अन्य कमांडो के द्वारा उन्हें ढूंढा जा रहा था। इसी बीच घास काटने गई कुछ महिलाओं के द्वारा उसे जंगल में देखा गया। वही इसकी सूचना महिलाओं ने उनके परिजनों और पुलिस को दी।
बता दें कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कमांडो को गुखा से बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। इतना ही नहीं वह सवालों के जवाब भी सही ढंग से नहीं दे पा रहे है। फिलहाल उसे होम क्वारंटाइन कर दिया गया है।