Edited By Nitika,Updated: 06 Sep, 2018 10:39 AM
उत्तराखंड प्रदेश भाजपा की 15 सितंबर को कौसानी में होने वाली बैठक अब 13 सितंबर को देहरादून में होगी।
देहरादूनः उत्तराखंड प्रदेश भाजपा की 15 सितंबर को कौसानी में होने वाली बैठक अब 13 सितंबर को देहरादून में होगी।
जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश मीडिया प्रमुख डॉ.देवेन्द्र भसीन ने कहा कि कौसानी में 15 सितंबर को होने वाली भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक की तिथि और स्थान आवश्यक कारणों के चलते बदल दिए गए हैं। अब यह बैठक 13 सितंबर को देहरादून के भाजपा कार्यालय में होगी। बैठक में बूथ महासंपर्क महाभियान के अन्तर्गत अब तक संपन्न कार्यो की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों की दृष्टि से भी चर्चा होगी।
बता दें कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अध्यक्षता में होने वाली इस बैठक में राष्ट्रीय सह महामंत्री 'संगठन' शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और प्रदेश प्रभारी श्याम जाजू भी शामिल होंगे।