Edited By Nitika,Updated: 13 Jun, 2019 12:13 PM
उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित एनएच-94 पर ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग नरेंद्र नगर के पास भूस्खलन के कारण बुधवार दोपहर से बंद पड़ा है। ऑल वेदर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की मनमानी के चलते भूस्खलन हुआ है।
टिहरीः उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित एनएच-94 पर ऋषिकेश-गंगोत्री मार्ग नरेंद्र नगर के पास भूस्खलन के कारण बुधवार दोपहर से बंद पड़ा है। ऑल वेदर रोड कंस्ट्रक्शन कंपनी की मनमानी के चलते भूस्खलन हुआ है।
जानकारी के अनुसार, नरेन्द्र नगर के पास चुंगी में पहाड़ खिसकने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग बंंद हो गया है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार, 30 अप्रैल के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ऑल वेदर रोड कटिंग का कार्य बंद था। केवल साइड अपलेमेंट का कार्य चलना था लेकिन उस स्थान पर अभी भी कार्यदायी संस्था के द्वारा रोड कटिंग का कार्य चल रहा था।
वहीं बुधवार सुबह हल्की बारिश होने के कारण पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा नीचे गिर गया। इसके कारण मुख्य यात्रा मार्ग अभी भी बंद पड़ा है। इसके साथ ही नरेन्द्रनगर के तहसीलदार ने बताया कि यात्रा सीजन के कारण यहां पर भारी संख्या में तीर्थयात्री फंसे हुए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा था।