लॉकडाउन में फंसे नेपाली मजदूरों के घर जाने का सपना हुआ साकार, प्रवासियों में दिखी खुशी की लहर

Edited By Nitika,Updated: 02 Jun, 2020 01:21 PM

nepalese origin migrants left for their homes

लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के अपने राज्यों में वापस लौटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नेपाल सरकार से अनुमति मिलने के बाद पिछले 2 महीनों से लॉकडाउन में फंसे नेपाली मूल के मजदूरों का घर जाने का सपना साकार हुआ।

 

बागेश्वरः लॉकडाउन के कारण दूसरे राज्यों में फंसे प्रवासियों के अपने राज्यों में वापस लौटने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में नेपाल सरकार से अनुमति मिलने के बाद पिछले 2 महीनों से लॉकडाउन में फंसे नेपाली मूल के मजदूरों का घर जाने का सपना साकार हुआ। प्रवासियों को जानकारी मिलते ही उनकी खुशी का ठिकाना न रहा।

भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत भारत-नेपाल बॉडर तक भारत की रोडवेज बसों के द्वारा छोड़ा जाएगा। इसके बाद आगे नेपाल सरकार इन्हें अपने देश में एंट्री कवाएंगे। डिग्री कॉलेज परिसर से 6 अलग बसों के माध्यम से 173 नेपाली मूल के मजदूर अपने घरों को लौटे। सभी नेपाली मजदूरों का प्रशासन ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया। साथ ही उन्हें भारत सरकार से जारी गाइडलाइन का पालन करने की हिदायत भी दी।

बता दें कि उत्तराखंड से अब तक जिले से 450 से अधिक नेपाली मूल के मजदूरों को उनको नेपाल भेजा जा चूका है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!