Edited By Nitika,Updated: 18 Mar, 2019 02:29 PM
गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की दुखद खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी के चलते भाजपा ने आज अपने सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
देहरादूनः गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन की दुखद खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। इसी के चलते भाजपा ने आज अपने सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट नेे मनोहर पर्रिकर के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। इसके साथ ही दोनों ने मनोहर पर्रिकर को संस्मरण के द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित की। अजय भट्ट ने मनोहर पर्रिकर के असामयिक निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें याद किया।
सीएम रावत ने मनोहर पर्रिकर को याद करते हुए कहा कि वह समय-समय पर पर्यावरण और स्वच्छता को लेकर मनोहर पर्रिकर जी से राय मशवरा लिया करते थे लेकिन आज वह हमें हमेशा के लिए छोड़कर चले गए हैं। वहीं मनोहर पर्रिकर के निधन के कारण भाजपा ने अपने सभी चुनावी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है।
बता दें कि 63 वर्षीय मनोहर पर्रिकर जी का रविवार शाम को निधन हो गया। वह पिछले 1 साल से पैंक्रिएटिक कैंसर से जूझ रहे थे।