2019 लोकसभा चुनाव का बजा बिगुल: UP, UK, बिहार और झारखंड में इन तारीखों को होगा मतदान

Edited By Ruby,Updated: 10 Mar, 2019 07:10 PM

lok sabha elections

यूपी/उत्तराखंड/पटना/झारखंडः आगामी लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections) के मद्देनजर रविवार शाम 5 बजे चुनाव आयोग (Election commission) की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) हुई। इस दौरान चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया...

यूपी/उत्तराखंड/पटना/झारखंडः आगामी लोकसभा चुनाव ( Lok Sabha Elections) के मद्देनजर रविवार शाम 5 बजे चुनाव आयोग (Election commission) की महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press conference) हुई। इस दौरान चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। बिहार और उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में चुनाव होगा। जबकि झारखंड में चार चरणों में होंगे। उत्तराखंड का एक ही चरण में चुनाव होगा।

नामाकंन की आखिरी तारीख 18 से 25 मार्च
23 मई को होगी मतगणना

7 चरण में होंगे लोकसभा चुनाव

पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल 91 सीटें(20 राज्य) :- पहले चरण में 11 अप्रैल को 20 राज्यों की 91 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। इनमें आंध्र प्रदेश की 25, यूपी की 8, बिहार की 4, ओडिशा की 4, सिक्किम की एक, उत्तराखंड की 5, बंगाल की दो, जम्मू-कश्मीर की दो, मणिपुर की एक, मेघालय की 2, मिजोरम की एक, नागालैंड की एक सीटें शामिल हैं।

दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल 97 सीटें(31 राज्य) :- दूसरे चरण में 18 अप्रैल को असम की पांच, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की तीन, जम्मू कश्मीर की दो, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की एक, ओडिशा की पांच, तमिलनाडु की 39, उत्तर प्रदेश की 8, पश्चिम बंगाल की तीन और पुदुच्चेरी की एक सीट पर वोट डाले जाएंगे। 

तीसरे चरण का मतदान 23 अप्रैल 115 सीटें(14 राज्य) :- तीसरे चरण में 23 अप्रैल को असम की चार, बिहार की पांच, छत्तीसगढ़ की सात, गुजरात की 26, गोवा की दो, जम्मू कश्मीर की एक, कर्नाटक की 14, केरल की 20, महाराष्ट्र की 14, ओडिशा की छह, उत्तर प्रदेश की 10, पश्चिम बंगाल की पांच, दादरा एवं नगर हवेली की एक, दमन व दीव की एक सीट पर वोटिंग होगी।

चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल 71 सीटें(9 राज्य) :- चौथे चरण में 29 अप्रैल को बिहार की पांच, जम्मू कश्मीर की एक, झारखंड की तीन, मध्य प्रदेश की छह, महाराष्ट्र की 17, ओडिशा की छह, राजस्थान की 13, उत्तर प्रदेश की 13 और पश्चिम बंगाल की आठ सीटों पर मतदान होगा।

पांचवे चरण का मतदान 6 मई 51 सीटें(7 राज्य) :- पांचवें चरण में 6 मई को बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, उत्तर प्रदेश की 14 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा।

छठे चरण का मतदान 12 मई 59 सीटें(7 राज्य) :- छठे चरण में 12 मई को बिहार की 8, हरियाणा की 10, झारखंड की 4, मध्य प्रदेश की 8, उत्तर प्रदेश की 14, पश्चिम बंगाल की 8 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सभी सात लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

सातवें चरण का मतदान 19 मई 59 सीटें(8 राज्य) :- सातवें चरण में 19 मई को बिहार की 8, झारखंड की 3, मध्य प्रदेश की 8, पंजाब की 13, पश्चिम बंगाल की 9, चंडीगढ़ की 1, उत्तर प्रदेश की 13 और हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव आयोग ने कहा कि 17वीं लोकसभा चुनाव की तैयारियां पूरी हो चुकी है। चुनाव के लिए सभी एजेंसियों से राय ली गई है। इसके अलावा हमने गृह मंत्रालय और रेलवे के साथ भी बैठक की। परीक्षा, त्योहारों और कटाई के मौसम को ध्यान में रखकर चुनाव की तारीख पर फैसला किया गया है। इस बार के चुनाव में 90 करोड़ वोटर्स होंगे, जबकि पिछली बार 81.45 करोड़ वोटर्स थे। 1950 कॉल फ्री नंबर पर आप वोटर लिस्ट से जुड़ी जानकारी ले सकते हैं। तारीखों के ऐलान के 10 दिन बाद वोटर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं होगा। 

उन्होंने बताया कि अलग-अलग राज्यों के अधिकारियों, राजनीतिक दलों और सुरक्षा एजेंसियों से बातचीत करने के बाद चुनाव का कार्यक्रम तैयार किया गया है। चुनाव में होने वाले खर्च पर आयोग की विशेष निगरानी रहेगी।  वोटिंग के लिए 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में चुनाव के लिए CRPF की तैनाती की जाएगी। साथ ही रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक लाउडस्पीकर पर बैन रहेगा। 

2019 में बिहार में गठबंधन 
बिहार में लोकसभा की 40 सीटें हैं। बीजेपी का जनता दल यूनाइटेड (जदयू) और लोक जनशक्ति पार्टी(लोजपा) के साथ गठबंधन है, जबकि कांग्रेस, राष्ट्रीय जनता दल(राजद), राष्ट्रीय लोक समता पार्टी(रालोसपा) और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा(हम) का महागठबंधन है। 

2019 में झारखंड में गठबंधन 
झारखंड में लोकसभा की 14 सीटें हैं। राज्य में बीजेपी का गठबंधन (ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन)आजसू के साथ है, जबकि दूसरी तरफ कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा(जेएमएम), राष्ट्रीय जनता दल(राजद) और झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) (जेवीएम) साथ हैं। यहां बीजेपी 13 जबकि आजसू एक सीट पर चुनावी मैदान में उतरेगी। 

2019 में यूपी में गठबंधन 
उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीटें हैं। राज्य में सपा-बसपा- रालोद का गठबंधन है, जबकि दूसरी तरफ एनडीए और कांग्रेस है। उत्तर प्रदेश की कुल 80 संसदीय सीटों में से बसपा 38 और उसकी सहयोगी समाजवादी पार्टी (सपा) 37 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। गठबंधन ने तीन सीटें अजित सिंह की राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) को दी हैं और रायबरेली और अमेठी सीटों पर प्रत्याशी ना उतारने का ऐलान किया है। बसपा और सपा ने 12 जनवरी को उत्तर प्रदेश में गठबंधन की घोषणा की थी।

2019 में उत्तराखंड में बीजेपी vs कांग्रेंस
उत्तराखंड में लोकसभा की 5 सीटें हैं। इस समय उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर बीजेपी का कब्जा है। इस समय उत्तराखंड राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में बीजेपी की सरकार है। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इस बार यहां बीजेपी लोकसभा की कितनी सीटें जीतती और कांग्रेस कितनी सीटों पर बढ़त बना पाती है।

गौरतलब है कि 1999 के बाद पहली बार ऐसा हुआ है कि मार्च के शुरुआती 8 दिनों में लोकसभा चुनाव की घोषणा नहीं की गई। इसके पहले 2004, 2009 और 2014 में 29 फरवरी से 5 मार्च के बीच चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया था।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!