Edited By Nitika,Updated: 03 Jul, 2020 11:29 AM
उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा ह्दयेश ने नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।
हल्द्वानीः उत्तराखंड में नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा ह्दयेश ने नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम में भ्रष्टाचार होने का आरोप लगाया है।
नेता प्रतिपक्ष ने अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गुरुवार को अपना समर्थन दिया। वहीं नेता प्रतिपक्ष ने उन्हें आश्वस्त करते हुए कहा कि वह अगामी विधानसभा सत्र में उक्त व्याप्त भष्ट्राचार के मुद्दे को पुरजोर तरीके से उठाएंगी।
डॉ. हृदयेश ने हल्द्वानी नगर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों का हवाला देकर अनशनकारियों से धरना समाप्त करने को कहा। उनके इस आग्रह को अनशनकारियों ने सहर्ष स्वीकार कर लिया और तत्पश्चात नेता प्रतिपक्ष ने धरने पर बैठे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जूस पिलाकर धरना समाप्त करवाया।