Edited By Nitika,Updated: 17 Aug, 2018 04:51 PM
उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन का खतरा राजधानी देहरादून पर भी मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर टिहरी में कुछ घंटों तक बारिश होती है तो इसका असर देहरादून के रायपुर इलाके में भी देखा जा...
देहरादूनः उत्तराखंड में पिछले कुछ दिनों भारी बारिश के कारण लगातार भूस्खलन हो रहा है। भूस्खलन का खतरा राजधानी देहरादून पर भी मंडराने लगा है। मौसम विभाग का कहना है कि अगर टिहरी में कुछ घंटों तक बारिश होती है तो इसका असर देहरादून के रायपुर इलाके में भी देखा जा सकता है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून और टिहरी की सीमा पर भूस्खलन के कारण एक विशालकाय झील बन गई है। इस झील के बनने के कारण दोनों जिलों की सीमा के बीच पानी इकट्ठा होना शुरू हो गया है। इस बात की सूचना प्रशासन को मिलते ही उन्होंने देहरादून के जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन और एसएसपी निवेदिता कुकरेती के झील का जायजा लेने के निर्देश दिए। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने झील का मुआयना किया और बताया कि जिन घरों को इस झील से खतरा था, उन्हें खाली करवा दिया गया है।
इसके साथ ही इस झील के जलस्तर पर अधिकरियों के द्वारा नजर बनाई गई है। बता दें कि इस इस झील की गहराई लगभग 50 मीटर की है जबकि इसकी चौड़ाई लगभग 100 मीटर की बन गई है।