जल्द ही पार्टी कार्यालय में फिर से लगेगा जनता दरबार, सुनी जाएंगी लोगों की समस्याएं

Edited By Nitika,Updated: 05 Jun, 2018 03:29 PM

janata darbar will be held in the party office soon

उत्तराखंड में भाजपा सरकार अस्तित्व में आने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में समय-समय पर जनता दरबार लगते रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई मंत्री शामिल होते रहे हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड में भाजपा सरकार अस्तित्व में आने के बाद भाजपा प्रदेश कार्यालय में समय-समय पर जनता दरबार लगते रहे हैं। जनता दरबार में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत सहित कई मंत्री शामिल होते रहे हैं। 

जानकारी के अनुसार, जनता दरबार कई बार सवालों में घेरे में रहा है और कांग्रेस के द्वारा भी लगातार सरकार पर सवाल उठते रहे हैं। इसके कारण जनता दरबार स्थगित हो गया था। भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी देवेन्द्र भसीन ने जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा के द्वारा देहरादून स्थित पार्टी कार्यालय में एक बार फिर से जनता दरबार लगेगा। उन्होंने इसकी कोई निश्चित तिथि नहीं बताई है लेकिन जल्द ही जनता दरबार लगने की बात कही है।

मीडिया प्रभारी से जनता दरबार स्थगित होने का कारण पूछने पर बताया कि इसके कई कारण रहे हैं। उन्होंने पार्टी के संगठन स्तर के कार्यक्रम और थराली उपचुनाव में पार्टी की व्यस्तता को भी जनता दरबार के स्थगित होने का कारण बताया। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!