Edited By Nitika,Updated: 23 Sep, 2018 06:25 PM
उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के चौबटिया इलाके में भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इसी के चलते शनिवार को छावनी क्षेत्र के जंगलों में कई अॉपरेशनों को अंजाम दिया गया।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड में अल्मोड़ा जिले के चौबटिया इलाके में भारत और अमेरिका का संयुक्त सैन्य युद्धाभ्यास पिछले कुछ दिनों से चल रहा है। इसी के चलते शनिवार को छावनी क्षेत्र के जंगलों में कई अॉपरेशनों को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार, अल्मोड़ा के चौबटिया क्षेत्र में भारत-अमेरिकी सैनिकों के बीच युद्धाभ्यास चल रहा है। इसके अन्तर्गत दोनों देशों के सैनिक घने जंगलों में आतंकियों के खिलाफ सर्च अभियान पर निकल गए। इसी बीच भारतीय सैनिकों के द्वारा अमरिकी सैनिकों को दुश्मनों के खिलाफ जमीनी युद्ध कौशल की तकनीक भी सिखाई जा रही है। इसके साथ ही भारतीय सैनिकों के द्वारा घर में छिपे आतंकियों को मार गिराने के प्रदर्शन पर अमेरिकी सैनिक काफी चौंक गए।
वहीं दोनों देशों के सैनिकों के द्वारा विस्फोटक सामग्री के संचालन की तकनीक को भी साझा किया गया। इसके साथ ही घुसपैठ पर भी कड़ी निगाहें रखी गई और स्थानीय लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर आतंकियों को ढेर किया गया।