शर्मनाकः 5 Star होटल के बाथरूम में हाउसकीपिंग महिला से दुष्कर्म, नाबालिग ने दिया घटना को अंजाम

Edited By Nitika,Updated: 19 Jun, 2022 03:02 PM

housekeeping lady misdeeds in bathroom

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित एक होटल के बाथरूम में हाउसकीपिंग महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है।

देहरादून(कुलदीप रावत): उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित एक होटल के बाथरूम में हाउसकीपिंग महिला के साथ दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप होटल में ठहरे एक नाबालिग पर लगा है। वहीं पुलिस के द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मामला राजपुर क्षेत्र के फाइव स्टार होटल हयात का है, जहां पर एक महिला हाउसकीपिंग का काम करती है। शुक्रवार सुबह महिला ने अपना मोबाइल लेडीज बाथरूम में चार्जिंग पर लगाया था। इसी दौरान एक लड़का वहां आया और महिला को हाय कहा। महिला ने इस पर कहा कि कुछ चाहिए तो रिसेप्शन पर बात करें। आरोप है कि लड़के ने बाथरूम का दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया लेकिन दरवाजा बंद होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दिया।

वहीं आरोपी को पुलिस ने संरक्षण में ले लिया है। उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया जाएगा। एसओ राजपुर मोहन सिंह ने बताया कि लड़के की उम्र करीब 15 वर्ष है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!