हरीश रावत का हमला- राज्य में त्रिवेन्द्र सरकार हर मोर्चे पर रही नाकाम

Edited By Nitika,Updated: 16 Jan, 2020 06:39 PM

harish rawat attacked trivendra government

कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार पर बुधवार को जमकर हमला बोला और कहा कि राज्य में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।

नैनीतालः कांग्रेस नेता एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने राज्य की त्रिवेन्द्र सरकार पर बुधवार को जमकर हमला बोला और कहा कि राज्य में सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। ऐसा लगता है कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। राज्यवासी अपने आप को ठगा से महसूस करने लगे हैं।

हरीश रावत ने कहा उन्हें साल 2022 में कांग्रेस की राह आसान दिखाई दे रही है और उन्होंने कार्यकर्ताओं में अभी से उत्साह भरना शुरू कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री बागेश्वर में जनता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कहा कि राज्य में सरकार नाम की कोई चीज नहीं रह गई है। जनता सरकार की कार्यशैली से त्रस्त है। राज्य में विकास के कार्य अवरूद्ध हो गए हैं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि राज्य में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की सरकार कांग्रेस सरकार में स्वीकृत विकास कार्यों एवं योजनाओं को भी आगे नहीं बढ़ा पा रही है। सब विकास योजनाएं ठप पड़ गई हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में मंत्री भी झूठी घोषणाएं करने में पीछे नहीं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में सरकार की नाकामी के चलते अफसरशाही जनता पर हावी है।

बता दें कि इस मौके पर हरीश रावत ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साल 2022 के विधानसभा चुनावों के लिए अभी से तैयारी शुरू कर 2 और सभी कार्यकर्ता अभी से मेहनत से जुट जाएं।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!