उत्तराखंडः महिला पर गुलदार ने किया जानलेवा हमला, ग्रामीणों ने पथराव कर मार गिराया

Edited By Nitika,Updated: 14 Jun, 2018 01:40 PM

उत्तराखंड में श्रीनगर गढ़वाल से 15 किलोमीटर दूर गहड़ गांव में महिलाओं और पुरूषों पर जानलेवा हमला हो गया। ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में पथराव कर गुलदार को मार गिराया।

श्रीनगरः उत्तराखंड में श्रीनगर गढ़वाल से 15 किलोमीटर दूर गहड़ गांव में महिलाओं और पुरूषों पर जानलेवा हमला हो गया। ग्रामीणों ने आत्मरक्षा में पथराव कर गुलदार को मार गिराया। 

जानकारी के अनुसार, श्रीनगर गढ़वाल से 15 किलोमीटर दूर कैबिनेट मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के गांव गहड़ में महिला गदरे में कपड़े धो रही थी। इसी बीच 2 महिलाओं और 2 पुरुषों पर अचानक गुलदार के डेढ़ वर्षीय नर शावक ने जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने आत्मरक्षा के लिए नर शावक को पथराव कर मार गिराया। गंभीर रूप से घायल एक महिला और एक पुरुष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

इसके अतिरिक्त वन विभाग की टीम ने गांव में मौजूद गुलदारों को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है। इसके साथ ही टीम मृतक गुलदार के शव को पौड़ी ले गए हैं। बता दें कि गहड़ गांव में महिलाओं को पानी की समस्या के चलते गांव से नीचे पैदल जंगल में मौजूद गदेरे में जाना पड़ता है, जो कि बहुत ही जोखिम भरा साबित होता है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!