Edited By Nitika,Updated: 26 Jul, 2022 12:40 PM
उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों को देहरादून में श्रद्धांजलि दी।
देहरादूनः उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल युद्ध में जान गंवाने वाले जवानों को देहरादून में श्रद्धांजलि दी।
राज्यपाल ने कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान हमारे सैनिकों ने जिस तरह से लड़ाई लड़ी, यह बहुत गर्व की बात है। उत्तराखंड के कई जवानों ने ड्यूटी के दौरान अपनी जान गंवाई। हम उनकी बहादुरी को श्रद्धांजलि देते हैं।
बता दें कि इससे पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी।