Edited By Nitika,Updated: 19 Sep, 2021 12:15 PM
उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह रविवार को पहली बार उधमसिंह नगर जिले के दौरे पर आएंगे और गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश नवाएंगे।
नैनीतालः उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल (सेवानिवृत्त) गुरमीत सिंह रविवार को पहली बार उधमसिंह नगर जिले के दौरे पर आएंगे और गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब में शीश नवाएंगे। इसके बाद वह सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।
जानकारी के अनुसार, राज्यपाल हेलीकाप्टर से देहरादून से सीधे नानकमत्ता स्थित गुरूनानक एकेडमी पहुंचेंगे और यहां से कार से गुरूद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंचेंगे। इस बीच वह गुरूद्वारा साहिब में शीश नवाएंगे। उनका 11.15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है। इसके बाद वह गुरूनानक एकेडमी स्थित हैलीपैड से सीधे देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।