Edited By Nitika,Updated: 22 Feb, 2019 01:31 PM

उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा में नारी निकेतन बंद करने की सलाह को गैर जरुरी बताते हुए इसे साफ अस्वीकार कर दिया।
देहरादूनः उत्तराखंड की महिला सशक्तिकरण राज्य मंत्री रेखा आर्य ने विधानसभा में नारी निकेतन बंद करने की सलाह को गैर जरुरी बताते हुए इसे साफ अस्वीकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, रेखा आर्य ने नारी निकेतन पर हो रहे अत्याधिक खर्च को कम करने के लिए उनकी संख्या को 2 करने की मांग को भी खारिज कर दिया। इसके साथ ही सरकार ने यह भी कहा कि अगर हरिद्वार में नारी निकेतन या सुधार गृह खोलने का युक्ति संगत प्रस्ताव आता है तो उस पर भी सरकार विचार करेगी।
वहीं आर्य ने बताया कि राज्य में नैनीताल, देहरादून, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और पौड़ी गढ़वाल में नारी निकेतन स्थित हैं, जिनमें कुल 177 संवासिनी रह रही हैं। इन सुधार गृहों में साल 2017-18 में कुल 2 करोड़ 62 लाख रुपए खर्च हुए।