कांग्रेस ने सरकार के आपदा प्रबंधन को बताया फेल, 9 विधायकों से की इस्तीफे की मांग

Edited By Nitika,Updated: 13 Jul, 2018 05:02 PM

government fails in disaster management

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत बचाव कार्यों में भी पक्षपात कर रहे हैं।

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि सरकार आपदा राहत बचाव कार्यों में भी पक्षपात कर रहे हैं।

कांग्रेस ने राज्य सरकार पर जमकर बोला हमला 
कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने राज्य सरकार को आपदा प्रबंधन को फेल करार देते हुए सभी 9 विधायकों से इस्तीफा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि सारे राज्यवासी जल भराव से जूझ रहे हैं लेकिन इसके बावजूद एक मंत्री या विधायक भी लोगों का हाल जानने तक नहीं आए। सूर्यकांत धस्माना ने सरकार पर हमला करते हुए कहा कि भाजपा विधायकों ने अभी तक किसी भी आपदा ग्रसित क्षेत्रों का दौरा नहीं किया है। 

कांग्रेस ने सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप 
वहीं कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष ने शहर में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान को लेकर भी राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के द्वारा इस अभियान के नाम पर लोगों के आशियाने और दुकानों को उजाड़ा जा रहा है। कांग्रेस के द्वारा इसका अभियान का पुरजोर विरोध किया जाएगा।  

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!