Edited By Nitika,Updated: 19 Jun, 2018 06:46 PM
उत्तराखंड में 2 नाबालिग किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
ऊधमसिंह नगरः उत्तराखंड में 2 नाबालिग किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, सितारगंज में 3 युवक मोटरसाइकिल पर 2 नाबालिग किशोरियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए। इस दौरान वह उनके साथ अश्लील हरकतें करने लगे। इस दौरान वहां पर पहले से 3 युवक मौजूद थे। उन्होंने इन लड़कों से हाथापाई करके उन्हें भगा दिया। इसी बीच वह दोनों नाबालिगों को जबरदस्ती घसीटकर अपने साथ जंगल की तरफ ले गए। इस दौरान तीनों युवकों ने दोनों किशोरियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। किशोरियों के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने युवकों को भगा दिया।
बता दें कि पीड़िता के पिता की शिकायत पर पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस के द्वारा अन्य 2 आरोपियों की तलाश की जा रही है।