Edited By Nitika,Updated: 22 Dec, 2018 11:20 AM
उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इसी बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
अल्मोड़ाः उत्तराखंड में कांग्रेस के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल को शुक्रवार को अचानक दिल का दौरा पड़ गया। इसी बीच उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
जानकारी के अनुसार, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शुक्रवार शाम को लमगड़ा के आरा सल्फर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इस दौरान बैठक को संबोधित करते हुए अचानक उनके सीने में दर्द होने लगा। वहीं आनन-फानन में कार्यकर्ताओं ने गोविंद सिंह कुंजवाल को बेस अस्पताल में भर्ती करवाया। डॉक्टरों की पूरी टीम पूर्व विधानसभा अध्यक्ष का इलाज करने में जुटी हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि उन्हें हार्ट अटैक आया है लेकिन अभी उनकी हालत स्थिर है।
बता दें कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को बेहतर इलाज के लिए हल्द्वानी के बृजलाल अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। उन्हें दूसरी बार हार्ट अटैक आया है और यह अटैक काफी गंभीर था। इसके साथ ही सूचना मिलते ही जिलाधिकारी सहित उनके कई समर्थक उनसे मिलने अस्पताल पहुंच चुके हैं।